ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: माता पिता के साथ खेत जोत रहा था बेटा आकाशीय बिजली गिरी और तड़पकर हो गई मौत

Admin

Sat, Aug 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- माता- पिता के साथ खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय बेटे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, यह मामला ग्राम झांसी का है। युवक दोपहर में नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित खेत में हल चला रहा था उसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और युवक बुरी तरह से झुलस गया, जिसे संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि ग्राम झांसी के माझापारा मोहल्ला निवासी शंखलाल सिंह और उसकी मां रैमुनबाई व पिता सुकुल सिंह अपने पुत्र शंखलाल सिंह 20 वर्ष के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गये थे। शंखलाल सिंह जब हल जोत रहा था कि दोपहर लगभग 3 बजे तेज आकाशीय गर्जना के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में शंखलाल सिंह आ गया, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शंखलाल बुरी तरह से झुलस गया था और उसकी हालत काफी चिंताजनक थी, पुत्र को इस हालत में तड़पता देख माता-पिता भी बेबस नजर आए लेकिन उन्होंने 108 में फोन कर संजीवनी एक्सप्रेस को बुलाया और उसे सूरजपुर जिला चिकित्सालय लाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, वह अस्पताल जैसे ही पहुंचा चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जवान पुत्र की मौत के बाद माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें