ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: मोबाइल तिहार पांच से शुरू, प्रभारी मंत्री और सांसद करेंगे शुभारंभ

Admin

Sat, Aug 4, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुरः-छत्तीसगढ़ सरकार की चर्चित एवं महत्वकांक्षी संचार क्रांति योजना के तहत मोबाईल तिहार का शुभारंभ आज जिले के प्रभारी मंत्री भैयालाल राजवाडे़ एवं सांसद कमलभान सिंह की उपस्थिती में समारोह पूर्वक किया जायेगा। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनष्याम शर्मा ने बताया कि मोबाईल तिहार के तहत शहर के सभी 18 वार्डो के चयनित हितग्राहियों को स्मार्ट फोन प्रदान करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मोबाईल वितरण समारोह का आयोजन आज नगर के मंगल भवन वार्ड क्रमांक 09 में 11ः00 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भैयालाल राजवाडे़, सांसद कमलभान सिंह, क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह, आर.के.शुक्ला, भीमसेन अग्रवाल, रेणुका सिंह, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू, थलेश्वर साहू, अजय अग्रवाल समेत नगर के समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने नगर के समस्त नागरिकों से मोबाईल तिहार में शामिल रहने की अपील की है। स्मार्ट फोन वितरण की तिथि वार्डवार उन्होंने बताया कि आज मोबाईल तिहार का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 के हितग्राहियों को वितरित कर किया जायेगा। वहीं वार्ड क्रमांक 03,04 एवं 05 के हितग्राहियों को 6 अगस्त को, वार्ड क्रमांक 06, 07 एवं 08 के हितग्राहियों को 7 अगस्त को, वार्ड क्रमांक 09,10,11 एवं 12 के हितग्राहियों को 8 अगस्त को, वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के हितग्राहियों को 9 अगस्त, वार्ड क्रमांक 15 एवं 17 के हितग्राहियों को 10 अगस्त को तथा वार्ड क्रमांक 16 व 18 के हितग्राहियों को 11 अगस्त को मोबाईल का वितरण मंगल भवन में किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें