ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: मोबाईल दुकान में हुई चोरी के पुलिस ने किया खुलासा....चोरी की घटना में शामिल थे 3 अपचारी बालक व 1 बालिका....

Admin

Tue, Jun 22, 2021

सूरजपुर. जिले के शिवप्रसादनगर के मोबाईल दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने 3 नाबालिक के साथ बालिका सहित 4 पर पुलिस ने कार्यवाही कर चोरी किये गये मोबाईल को बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बसदेई पुलिस क्षेत्र के शिवप्रसादनगर में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने मोबाईल दुकान रौशन दान के लोहे का जाली व दिवाल तोडकर दुकान में रखा हुआ मोबाईल, पावर बैंक सहित बनाने आये मोबाईल चोरी हो गया था जिस पर दुकानदार अनिल कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया था. जांच विवेचना के दौरान मुखबीर की सुचना पर एक नाबालिक से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसके साथ 2 बालक एक बालिका के साथ मिलकर मोबाईल दुकान का रौशनदान तोड़कर दुकान से 7 नग मोबाईल,2 नग पावर बैक पार कर दिये जिसकी अनुमानित कीमत 12500 रुपये है पुलिस ने नाबालिक आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की गई 7 नग मोबाईल व 2 नग पावर बैंक को बरामद कर चोरी के आरोप में 3 नाबालिक व एक बालिका को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर भेजा गया है.
रातो रात बदलते है प्रभारी यहा के
जिले की पुलिस व्यव्स्था की बात ही निराली है कबाड, कोयला, नशीली दवाईया सहित अवैध करोबार बेखौफ जारी है अकुंश लगाने के बजाये अप्रत्यक्ष रुप से अवैध करोबारियों को छुट मिली हुई है. तो वही रातो रात चोरी चोरी चुपके चुपके प्रभारी बदल दिये जाते है जिले बसदेई पुलिस चौकी में पिछले दो महिने में तीन प्रभारी बदले गये.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें