ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं से खुले आर्थिक समृद्धि के द्वार,  पीएम आवास योजना से मिल रहा सपनों का आशियाना...

Admin

Thu, Aug 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. करौटी गांव के विक्रम का परिवार एक छोटे से कच्चे के मकान में निवासरत था। बेमौसम बरसात या बारिश के दिनों में घर की छत से पानी की बूंदे लगातार टपकती रहती थी। अपने परिवार के लिए एक पक्का घर बनाने की उसकी तीव्र इच्छा थी और उसके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने पूरा किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत उसे 2019-20 में स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिला एवं जनपद अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा मकान के पूर्ण होने तक तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज वो और उसका परिवार उसके सपने के आशियाने में निवास कर रहा है। केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं से उसकी आर्थिक समृद्धि के द्वार खुल गये है। स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय मिला है वहीं शासन के तय मानक अनुरूप उचित मूल्य दुकान से राशन कार्ड के माध्यम से राशन भी प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही  मनरेगा के तहत  अपने ही गांव में मजदूरी का कार्य मिल रहा  है। उसने बताया कि आज उसका परिवार न केवल केंन्द्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से लाभान्ति हो रहा बल्कि समाज के मुख्य धारा से जुड़ भी रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें