ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: बैंक में डाका डालने घुसा युवक पुलिस के हत्थे लगा,सेंधमारी कर घुसा था बैंक में... 

Admin

Fri, Apr 18, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रात में गश्त कर रहे पुलिस जवानों की मुस्तैदी से बैंक चोरी होने से बचा, चोरी की नियत से घुसा आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो वही एसपी सूरजपुर ने मुस्तैदी से रात्रि गश्त करने एवं एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को पकड़ने पर रात्रि गश्त जवानों तथा नाईट आफिसर को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।झिलमिली पुलिस  दिनांक 17-18.04.2025 की दरम्यानी रात्रि में थाना में पदस्थ आरक्षक रामसुभग रवि व सैनिक अनिल विश्वकर्मा मुस्तैदी से रात्रि गश्त करते हुए बैंक एवं एटीएम को चेक कर रहे थे इसी क्रम में दोनों सेन्ट्रल बैंक शाखा झिलमिली पहुंचे और बैंक की सूक्ष्मता से मुआयना कर बैंक के पीछे पहुंचे जहां दोनों ने सेंधमारी देख इसकी जानकारी से नाईट आफिसर प्रधान आरक्षक सुखनंदन सिंह श्याम को अवगत करा मौके पर बुलाया। इसकी सूचना पाकर फौरन जोनल गश्त अधिकारी एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, थाना प्रभारी झिलमिली नसीमुद्दीन दलबल के साथ बैंक पहुंचे। पुलिस टीम के द्वारा पूरे बैंक की घेराबंदी कर सेंधमारी कर बैंक में चोरी की नियत से घुसे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम दिपेश साहू पिता भैयालाल साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम बड़सरा, थाना झिलमिली को होना बताया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ई), 62 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि सेन्ट्रल बैंक भैयाथान में चोरी करने का योजना बनाकर 17-18 अप्रैल की रात्रि में सब्बल, पेचकश, पलाश लेकर अपने मोटर सायकल से आया, मोटर सायकल को खड़ा कर बैंक के अहाता को पार कर बैंक के पीछे जाकर सब्बल से दिवाल में सेंध मारकर बैंक से पैसा चोरी के लिए घुसा था और पैसा खोज रहा था इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के निशानदेही पर सब्बल, पेचकश, पलाश व मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें