ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने नामांकन जमा किया.....

Admin

Thu, Feb 25, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर- इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला सूरजपुर के चेयरमेन पद के लिए अंतिम दिन तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किये. ये तीनो दावेदार ओंकार पाण्डेय, रामकृष्ण ओझा, संस्कार अग्रवाल ने तय समय पर नामांकन पत्र जमा किये है गौरतलब हैं रेड क्रास सोसायटी का चुनाव 15 मार्च को होना है जिसके लिये सभी तैयारी प्रशासन ने कर रखी है. अंतिम दिन तीन बजे तक तीन अभ्यर्थियो ने नामांकन जमा किया है. पहले दो दावेदारो की बाते गाहे बगाहे सामने आ रही थी लेकिन तीसरे की अभ्यर्थी के सामने आने के बाद रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन का चुनाव दिलचस्प बन गया है फिलहाल मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है हालाकि दो के बीच में तीसरे दावेदार का चेयरमेन के चुनाव में उतरना दोनो दावेदारो को चौका दिया है. बहरहाल 02 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है तभी दावेदारो की स्थिति स्पष्ट होगी. रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन का मतदान 15 मार्च सोमवार प्रातः 8.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक होना और उसी दिन मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी जिसके लिये प्रशासन ने सभी तैयारियां पुरी कर ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें