ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: लाखो रुपये के नशीली कफ सिरप व टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Apr 19, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रेवटी पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है, आरोपी से कब्जे से 1 लाख 15 हजार कीमत के नशीली कफ सिरप व टेबलेट बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। आज रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बनारस रोड़ पर ग्राम चांचीडांड स्थित ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति बस से उतरा है और नशीली दवाई अपने साथ रखा है जिसे बिक्री करने अथवा अन्यत्र कहीं ले जाने के लिए साधन खोज रहा है। चौकी रेवटी पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए फौरन ग्राम चांचीडांड पहुंची और घेराबंदी कर प्रतीक वस्त्रकार पिता शरद वस्त्रकार उम्र 20 वर्ष निवासी कुंदरापारा, वार्ड क्र. 10 तिफरा, थाना सिरगिटी, जिला बिलासपुर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 116 नग नशीली कफ सिरप व 90 नग नशीली टेबलेट जप्त किया, जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व टेबलेट जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें