ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों का सातवें दिन भी जारी रहा अनिश्तिकालीन हड़ताल

Admin

Thu, Sep 13, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय आहवान पर जिले के रंगमंच मैदान में विगत सात सितम्बर से प्रदेश के समस्त लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी के अनिष्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शासकीय दफ्तरों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के इस अनिष्चितकालीन हड़ताल का असर जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में देखने को मिल रहा। शासकीय कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सुनील कुमार टोप्पो ने बताया कि लिपिकों की मांग विगत 37 वर्षां से चली आर ही है, जिसमें वेतन विसंगति को दूर करते हुए लिपिकों की प्रारंभिक वेतन में वृद्धि करने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप तीन स्तरीय वेतनमान के स्थान पर चार स्तरीय वेतनमान प्रदाय करने की मांग को लेकर 7 वें दिन भी लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ का अनिष्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। उन्होंने अन्य संवर्ग का भी जिक्र करते हुए बताया कि लिपिकों से भी कम वेतन प्राप्त करने वाले अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के ग्रेड पे शासन द्वारा पहले ही बढ़ा दिये गये है। किन्तु लिपिकों का वेतन बढ़ाने के बजाय घटते क्रम में लाकर शासन ने रख दी है। उन्हांने राज्य सरकार पर निषाना साधते हुए बताया कि आज के परिवेष में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में सिर्फ 100 रूपये का ही अंतर ही रह गया है। संभागीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने जिले के समस्त लिपिकों से अपील करते हुए कहा कि इस अनिष्चितकालीन हड़ताल को और भी उग्र बनाने के लिए जिले के समस्त लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर आंदोलन सफल बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें