ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: लोहे का एंगल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Nov 19, 2022

सूरजपुर. सोलर पंप के पानी टंकी के पिलर का लोहे का एंगल 19 नग को चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतपता के पंच चंदन सिंह के घर पर लगे सोलर पंप के पानी टंकी के पिलर का लोहे का एंगल 19 नग चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पर थाने में धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया. पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना के पूर्व संदीप तिग्गा और विजय सिंह दोनों को पानी टंकी के पास घुम रहे थे. सूचना पर दोनों संदेहियों को पकड़ने पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियों के निशानदेही पर 19 नग लोहे का एंगल कीमत 10 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी संदीप तिग्गा पिता ऑस्कर तिग्गा उम्र 38 वर्ष निवासी जेएमक्यू कॉलोनी विश्रामपुर व विजय सिंह उर्फ बाउ पिता ननका राम उम्र 22 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें