ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: वनभूमि में अतिक्रमण करते दो ट्रैक्टर जप्त, वन विभाग की कार्यवाही...

Admin

Fri, Aug 23, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व पर वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर उमेश कुमार वस्त्रकार की उपस्थिति में मध्य रात लगभग 11.00 बजे उड़नदस्ता दल,उडनदस्ता सरगुजा पुलिस एवं उपपरिक्षेत्र जयनगर की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कक्ष क्रमांक पी-2533 वनखण्ड आमगांव बीट-महाबीरपुर में अवैध रूप से वनभूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे 02 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। ट्रैक्टर महिन्द्रा नोवो 605 डी.आई. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी सुमित केरकेट्टा आत्मज मंगलु राम जाति उरांव साकिन कोलडिहा तथा ट्रैक्टर आयशर 380 यू.एस.जे. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी धरमसाय केरकेट्टा आत्मज धुरसाय केरकेट्टा जाति उरांव साकिन कोलडिहा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा (छ०ग०) से जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ग. भारतीय वन (छ.ग. संशोधन) अधिनियम 1983 संशोधित धारा 52 (1) एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 63 (ग) के तहत् कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी सूरजपुर वनमण्डल शैलेष कुमार गुप्ता, परिक्षेत्र सहायक जयनगर धीरेन्द्र कुमार सिंह, परिक्षेत्र सहायक कसकेला मनोज जायसवाल, श्रीमति कांता मिंज वनपाल, राजकुमार राजवाडे वनरक्षक, संदीप कुमार कुजूर वनरक्षक, महेन्द्र प्रसाद वनरक्षक, अजय राजवाडे वनरक्षक आदि वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें