ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: वन आधारित आजीविका संवर्धन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन...

Admin

Fri, Sep 13, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    जिले की अपार वन संपदा एवं बड़ी मात्रा में होने वाले वनोपज के द्वारा वनोपज संग्राहकों की आजीविका संवर्धन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में वनोपज संग्रहकर्ताओं को उनकी आय बढ़ाने के साथ विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी सभी विभागों के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी। जिसमें 10 अलग अलग विभाग है राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान, आदिवासी विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।  जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग, राज्य लघु वनोपज संघ, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, चौपाल और संगत संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ।
संस्था के सहयोग से सुरजपुर के सभी गांव में महिला स्व. सहायता समूहों के सदस्यों में से महिला लीडर तैयार कर ग्रामीणों को संग्रहण पूर्व, संग्रहण के दौरान एवं संग्रहण के पश्चात विक्रय, न्यूनतम समर्थन मूल्य, मूल्य निर्धारण, बाजार पहुंच एवं वनोपज प्रसंस्करण हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा जिसमें निरंतर प्रशिक्षण के साथ लगातार कार्यों के लिए सहयोग, निरन्तर बैठक एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।कार्यशाला में सभी के साथ समन्वय बिठाकर आगे कैसे एक जिला सपोर्ट ग्रुप का गठन कर जिला के लिए वन आधारित आजीविका संवर्धन पर कार्ययोजना बनाई जा सके, उसपर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। साथ ही महीने में नियमित बैठक करने और एक दूसरे का सहयोग करने पर चर्चा करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें