ब्रेकिंग

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सूचना

: वन, खनिज, जिला व्यापार एवं उद्योग और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक...

Admin

Thu, May 15, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   आज कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में खनिज, श्रम, उद्योग एवं वन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में किया गया था। जिसमें कलेक्टर ने खनिज विभाग की समीक्षा की। कलेक्टर ने रेत के अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से निरंतर निगरानी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाने की निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वीकृत रेत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित अनुमेय मात्रा के अनुरूप विधिसम्मत रूप से किया जाए तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत खदानों से ही रेत का खनन एवं परिवहन हो तथा किसी भी अवैध स्त्रोत से आपूर्ति के मामले के कड़ी कार्रवाई की जाए। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने श्रम विभाग के संबंधित अधिकारियों को बाल श्रम पर नकेल कसने के लिए सतत मॉनिटरिंग व निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने विभाग से श्रमिक पंजीयन की अद्यतन स्थिति व विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग से कलेक्टर ने संचालित स्वरोजगार योजनाओं व पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित 18 ट्रेड में ज्यादा से ज्याद पंजीयन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही वन विभाग की समीक्षा में तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर जानकारी ली गई और तेंदूपत्ता खरीदी हेतु वन समितियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें