ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: विद्युत क्षेत्रीय भंडार में हुए डकैती मामले का खुलासा...11 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Mar 14, 2022

विशाल पटेल

सूरजपुर. विश्रामपुर के विद्युत क्षेत्रीय भंडार में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में उपयोग किए गए हथियार सहित लगभग 23 लाख रुपए का सामान बरामद किया है, जबकि अभी भी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पूरा मामला 14 और 17 फरवरी का है, जब देर रात बड़ी संख्या में हथियारबंद आरोपी विश्रामपुर इलाके के विद्युत क्षेत्रीय भंडार पहुंचे और वहां के गार्डो को डरा धमका कर बंधक बना लिया और गोदाम में उपलब्ध बेशकीमती सामानों को लेकर फरार हो गए. जिसके बाद बिजली विभाग के द्वारा बिश्रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी सूरजपुर ने एडिशनल एसपी के निगरानी में एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे. जांच के दौरान मुखबिर से पता चला कि जिस तरह से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है वह तरीका कोरबा के एक संगठन का है, जिसके बाद पुलिस ने कोरबा जिले से 10 आरोपी और कोरिया जिले से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तूने अपना गुनाह कबूल कर बिलासपुर में भी एक बड़ी डकैती की बात मानी है, फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों के पास से घटना में उपयोग की गई एक स्कॉर्पियो, एक कार, राइफल,रिवाल्वर सहित के घातक हथियार भी जप्त किये हैं. वहीं अभी भी संगठन के दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुटी है फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर शिवकुमार खुटे, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई लक्ष्मी गुप्ता, अरूण गुप्ता, सोहन सिंह, वरूण तिवारी, अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, अविनाश सिंह, संजय सिंह यादव, उदय सिंह, विकाश सिंह, सुशील तिवारी, रामनिवास तिवारी, नवीन सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अकरम, अजय प्रताप, मुकेश साहू, ललन सिंह, राम कुमार नायक, राजीव तिवारी, जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे, महेन्द्र सिंह, अपील चौधरी, नागेश नाहक, रविशंकर पाण्डेय, सायबर सेल से रोशन सिंह व युवराज यादव सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें