ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: विरान पड़ा रहा दफ्तर सुनने वाला भी कोई नहीं था

Admin

Thu, Jul 26, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- रंगमंच मैदान सूरजपुर में जिले के लिपिक वर्ग द्वारा अपनी मांगों को लेकर 26 व 27 जुलाई को दो दिवसीय निश्चितकालीन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे सभी विभागों के सरकारी कामकाज ठप रहे। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार से उनकी मांगे वेतनमान विसंगति में सुधार एवं राज्य के समस्त लिपिकों को संपूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाना है। इस दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के पश्चात 9,10 व 11 अगस्त को एक बार फिर से फेडरेशन की अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के पक्ष में सरकार का ध्यानाकर्षित किया जाएगा और अगर 15 अगस्त तक लिपिक हित की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा कोई पहल नहीं की जाती तो उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रांतीय निकाय द्वारा घोषित की जाएगी जिसमें पूरे राज्य के लिपिक संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। धरना प्रदर्शन में शोभा श्रीवास्तव, सुशील टोप्पो, पी.डी.सिंह, मोहम्मद इकबाल अंसारी, आलोक कुमार कुशवाहा, चंदन प्रसाद, अनूप सिंह सिदार, राम प्रताप यादव, भीष्म सिंह, शरद कुमार शिंदे, सुनील कुमार गुप्ता, बालेश्वर सिंह, श्याम ठाकुर, प्रसाद राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त लिपिक वर्ग सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें