ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने ग्रामीण हुए लामबंद.....कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव की उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की......

Admin

Wed, Nov 4, 2020

सूरजपुर- जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बेलटिकरी के ग्रामीण शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने लामबंद हो गए है। ग्रामीणों के एक जत्था आज कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव की उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि इसके पूर्व भी वे प्रशासन से इसकी मांग कर चुके है ,पर अभी भी कार्रवाई नही हुई तो वे आंदोलन को विवश होंगे। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य व गौठान के सभापति बिहारी लाल कुलदीप की अगुवाई में कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है कि सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम बेलटिकरी स्थित 2 हेक्टेयर की शासकीय भूमि पर गांव के ही कतिपय लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है ,जबकि उक्त भूमि खेल मैदान सहित अन्य सार्वजनिक कार्य के लिए सुरक्षित रखा गया है। कई बार गांव के लोगो द्वारा उक्त अतिक्रमण पर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है पर कोई पहल आज तक नही हुई है। प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित कराया जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी से मिलीभगत कर उक्त भूमि पर कब्जा किया गया है। जिससे गांव के लोगो मे भारी रोष है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में तत्काल उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए कहा है कि सुनवाई न होने पर वे आंदोलन के लिए विवश होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें