ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण...

Admin

Thu, Jul 18, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कलेक्टर रोहित व्यास ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बनाई गई हैचरी एवं हैचरी में विभिन्न चरणों में अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मत्स्यबीज उत्पादन हेतु बनाए गए तालाब का अवलोकन करते हुए उत्पादित की जाने वाली विभिन्न प्रजाति की मछलियों की जानकारी ली। इस दौरान सहायक संचालक मछली पालन एम एस सोनवानी, द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 350 लाख स्पॉन मत्स्य बीज, एवं 80 लाख स्टैंडर्ड फ्राई मत्स्य बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विपक्ष में अब तक कुल 130 लाख स्पॉन का उत्पादन करा लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के मत्स्य कृषकों को अगले माह अगस्त से मत्स्य बीज उपलब्ध हो जाएगा । इसके अलावा कलेक्टर श्री व्यास के द्वारा प्रक्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। इस दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी सुधाकर बिसेन(ए एफ ओ), छोटेलाल तिर्की  मत्स्य जमादार, सतीश तिग्गा मछुआ चौकीदार, सहयोगी शंखलाल गौतम तिलेश्वर, जगदीश, बरेलाल, खेलसाय, लिखन एवं शिव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें