ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: शिक्षकों ने खुद के वेतन से छात्रों को स्वेटर दिया साथ ही कराया न्योता भोजन...

Admin

Wed, Dec 11, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
रामानुजनगर के दूरस्थ कुमेंली जलप्रपात के विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो बस्ती परशुरामपुर में संचालित प्राथमिक शाला बंडा भैंसा के प्रधान पाठक श्याम दास, सहायक शिक्षक धन साय शांडिल्य एवं रघुपाल सिंह ने स्वयं के वेतन से 62 छात्रों को स्वेटर प्रदान किया। इस विद्यालय में विशेष पिछड़ी जनजाति के 50 पंडो  छात्र दर्ज हैं। शिक्षकों के प्रयास से यहां की उपस्थिति भी अच्छी है आज की उपस्थिति 45 पाई गई जिसमें 40 पंडो बच्चे उपस्थित थे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू एवं संकुल प्राचार्य चंद्र विजय सिंह ने आज विद्यालय में आंशिक न्योता भोजन उपलब्ध कराया छात्रों को सेवई एवं केला फल प्रदाय किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में छात्रों को स्वेटर देने की पहल उनके संवेदन शीलता का परिचायक हैं। निश्चित रूप से संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय के द्वारा दिए गए ’’थीम वाक्य’’ बाल देवो भवः को शिक्षक चरितार्थ कर रहे हैं। कुछ बच्चे अस्वस्थ प्रतीत होने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में पदस्थ डॉक्टर एस के त्रिपाठी से फोन पर चर्चा कर एक लघु स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध किया इसे स्वीकार करके डॉक्टर त्रिपाठी आगामी सोमवार को स्वास्थ्य शिविर हेतु अस्वस्थ किया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा राजवाडे समेत ग्रामीण भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें