ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शिशु संरक्षण माह के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जा रही आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा...

Admin

Thu, Jul 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिले के सभी अस्पतालों में 09 माह से 05 वर्ष की आयु तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 06 माह से 05 वर्ष तक के आयु के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की दवा माह के प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को 19 जुलाई से 23 अगस्त तक पिलाई जा रही है। इसके अलावा अति कुपोषित बच्चों को पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भेजकर उन्हें पोषण आहार एवं व्यवहार की जानकारी दी जा रही है। अभियान दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रातः 09 बजे से शाय 4 बजे तक प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को सेवा प्रदाय की जावेगी. अभी तक जिले में कुल 1141 बच्चों को विटामिन ए तथा 1039 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की दवा पिलाई जा चुकी है। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर से किया जावेगा।इसके अलावा वर्षा ऋतु में दूषित जल अथवा खाद्य पदार्थों के सेवन से फैलने बीमारी डायरिया के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान का संचालन भी जिले में 01 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है उक्त अभियान में प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए  WHO की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को हाथ धोना सिखाया जा रहा है। जिले में उक्त अभियान के अन्तर्गत 340 स्कूलों में इसका सफल संचालन किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करे साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें