ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शिशु संरक्षण माह, 21 फरवरी तक चलेगा अभियान में पिलाई जाएगी विटामिन-ए तथा आयरन सिरप...

Admin

Tue, Jan 21, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कलेक्टर एस० जयवर्धन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ० अजय मरकाम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० हर्षवर्धन शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ० प्रिंस जायसवाल, जिला टीकाकरण शाखा के अधिकारी कर्मचारियों तथा शिशुवती माताओं व बच्चों की उपस्थिति में जिला अस्पताल के सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की दवा पिलाकर किया गया जिले में शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम 21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलाया जाएगा इस कार्यक्रम में समस्त 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा आयरन की दवा पिलाई जाएगी एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भेजकर पोषण आहार एवं व्यवहार की जानकारी दी जावेगी। अभियान के दौरान 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रातः 09 बजे से शांय 04 बजे तक प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को सेवा प्रदाय की जावेगी, इस कार्यक्रम की निगरानी राज्य, जिला तथा विकास खण्ड स्तर से किया जावेगा ताकि एक भी बच्चा दवा पीने से छूटे नहीं। उपस्थित समारोह में कलेक्टर एस० जयवर्धन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें तथा इस कार्यक्रम को सफल बनावें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें