ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: श्रीमद भागवत कथा व लक्ष्मी नारायण यज्ञ का हवन व भंडारे का समापन...बटुकों का कराया गया सामुहिक उपनयन संस्कार...

Admin

Wed, Feb 5, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. नगर के परशुराम धाम परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का बसन्त पंचमी के दिन समापन हुआ, तो वही मौके पर सामुहिक उपनयन संस्कार भी कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्री परशुराम धाम में आयोजित सात दिनों तक चलने वाले इस श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में 9 दिनों तक मेले जैसा नजारा था और बड़ी संख्या में भक्तजन ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर श्रीमद भागवत का श्रवण किया। वृंदावन से पहुँचे पं हेरम्ब कृष्ण दीक्षित जी महाराज द्वारा सुमधुर आवाज में हरिकथा का गीत संगीत के साथ  रसपान कराया तो दुसरीं ओर श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की आहुति व मन्त्रो से समूचा परिसर गुंजायमान रहा।सोमवार को कलश यात्रा,पंचाग पूजन देवपूजन के साथ भागवत महात्म्य भगवत कथा की शुरुआत हुई थी।यजमान के रूप में अनिल सिंह,अशोक उपाध्याय,सतीश बंसल व उमानाथ तिवारी शामिल रहे।सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अवस्थी,बबलू महाराज,राजेश द्विवेदी,रामस्वयम्बर तिवारी,लाल जी तिवारी,विनोद ,प्रभाकर कुनाल आदि का सक्रिय योगदान रहा।यज्ञ व श्रीमद्भागवत का हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन किया गया तो दुसरीं ओर करीब 23 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया।इस समूचे आयोजन में आज बड़ी संख्या में लोगो के जुटने से पूरा परशुराम धाम में मेले जैसा नजारा था।

मंत्री विधायक भी पहुँचे

समापन कार्यक़म के दौरान महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे,विधायक भूलन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,थलेश्वर साहू,देंवती साहू,अजय अग्रवाल,सन्दीप अग्रवाल,मुकेश गर्ग,संस्कार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें