ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: समाधान शिविर बंशीपुर में 133 आवेदन मिले...

Admin

Fri, Nov 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिले के ग्राम पंचायत बंशीपुर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं और आवेदन के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे थे। समाधान शिविर में 133 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में   कलेक्टर एस.जयवर्धन भी उपस्थित थे। जहां उनके द्वारा एक एक आवेदन का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित विभाग को निराकरण हेतु अग्रेषित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये और समय-सीमा में समाधान कारक निराकरण करने की बात कही। शिविर में उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजना प्रधानमंत्री जन धन को लेकर चर्चा की और सकरात्मक पहलुओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखने की बात कही ताकि आसानी से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। शिविर स्थल में जनपद अध्यक्ष जगत लाल अयाम, शरद चंद द्विवेदी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम श्रीमती ललिता भगत, जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्ज़ा, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें