ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी सुविधा, 85 हितग्राहियों को सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना के अंतर्गत सोनोग्राफी...

Admin

Mon, Sep 9, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (भैयाथान, ओड़गी, प्रतापपुर, रामानुजनगर) में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा का किये जा रहे है। सुरक्षित मातृत्व  आश्वासन   योजना के अंतर्गत सभी चिन्हिांकित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में कुल 85 हितग्राहियों का  निशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्रदान की गई। शासकीय संस्थानों में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से मातृ-मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा उच्च जोखिम गर्भवती एवं गर्भस्थ शिशु में जन्मजात विकृति की पहचान करने में कारगर साबित हो रही है ताकि संबंधित मरीजों को समय पर उपचार प्रदान की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी की सुविधा होने से दूरस्थ अंचल में रहने वाले गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा में बडी राहत है। इससे मातृ-मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी, साथ ही साथ समय एवं आर्थिक हानि होने से भी उनको बचाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान  में 37, ओड़गी में 26 एवं रामानुजनगर में 22 (कुल 85) गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया गया। दूरस्थ अंचलों में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से जिले के समस्त लोगों में हर्ष व्याप्त है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने जिले के समस्त लोगों से अपील किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा का प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित होकर अधिक से अधिक गर्भवती माताएं इस सुविधा का लाभ ले सकते है। आज के सोनोग्राफी की सुविधा के लिए डॉ. प्राची जायसवाल, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. स्वपनिल चोपड़े, डॉ. खेम ज्योती जायसवाल डॉ. दीपक जायसवाल, नसीम खान एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें