ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: सीजी नेट मोबाइल रेडियो की प्रशिक्षण कार्यशाला

Admin

Thu, Jun 7, 2018

पप्पू जायसवाल (बिहारपुर)

बिहारपुर-सुरजपुर जिले के दूर वनाचल चाँदनी बिहारपुर ग्राम महुली सीजी नेट मोबाइल रेडियो प्रशिक्षण 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महुली किया गया, जिसमे 23 ग्राम पंचायत के ग्रामीण भाग लिए,इसमें मोबाइल संदेश रिकॉर्ड के माध्यम से 23 ग्राम पंचायत  ग्रामीण अपना शिकायत और सुझाव दिए! 3  दिवसीय कार्यशाला में भारी संख्या मे ग्रामीण आकर अपना रिकॉर्ड के माध्यम से बताये,गोरतलब है कि बिहारपुर चांदनी का क्षेत्र जिले से दूर होने के कारण अधिकारी वहाँ नही पहुंच पाते, इस वजह से वहां के ग्रामीण अपनी मुलभुत समस्या शासन तक नहीं पंहुचा पाते है पर जैसे ही सीजी नेट मोबाइल रेडियो का कार्यशाला की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण सीजी नेट रेडियो की कार्यशाला में पहुचकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और बहुत पसंद भी किया!

आयोजको ने बताया की दूर पहुचविहीन क्षेत्रो के लिए सीजी नेट मोबाईल रेडियो बहुत ही लाभकारी है  सीजीनेट में अपनी स्वम की गाव की मुलभुत समस्या को अपनी खुद की आवाज में रिकार्ड कर सीजी नेट रेडियो में बहुत ही आसानी से भेज सकते है जिसके सार्थक परिणाम देखे जा रहे है साथ ही साथ अपनी बोली भाषा और अपनी रीतिरिवाज अपनी परंपरा अपनी मात्र भाषा को कैसे बचाये रख सकते हैं सीजीनेट के माध्यम से उसके बारे में भी चर्चा हुआ! सीजी नेट मोबाइल रेडियो प्रशिक्षण के कार्यशाला में ट्रेनिंग देने के लिये प्रशिक्षक इंग्लेंड से टाम, मुंबई से देवांश मेहता,रायपुर से भान साहू,डॉ एच् डी गांधी,सरला श्रीवास,सनोति कावड़े प्रशिक्षण दिए!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें