ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: सुविधा विस्तार को लेकर पुलिस के परिजनों ने किया प्रदर्शन

Admin

Tue, Jun 19, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया और 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।  वर्षो से कम वेतन में असीमित लगातार ड्यूटी, कम भत्ता, आवास, अवकाश और अन्य सुविधाओं के बीच व जरूरी सुविधाओं से वंचित पुलिस कर्तव्य निष्ठ होकर भी ड्यूटी कर रही है। एक प्रकार से कहा जाये हम पुलिसकर्मी आजादी से लेकर अब तक शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से गुलामों की जिन्दगी जी रहे है। सभी पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने अपने हक की मांग के लिये कलेक्टर सूरजपुर को मुख्यमंत्री  छ.ग. शासन रायपुर के नाम अपनी निम्न मांगों को लेकर मांग पत्र ज्ञापन सोप कर आगामी 25 जून को रायपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी!  गोरतलब हॆ कि प्रदेश भर के पुलिस कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण मागो को लेकर आन्दोलन का शंखनाद किया हे!पुलिस कर्मचारियों के परिजनों के द्वारा मोर्चा खोलने का प्रदेश में यह पहला अवसर हे और इसी के तहत सूरजपुर में भी पुलिस कर्मियों के परिजनों ने सप्ताह में एक दिन अवकाश समेत विभिन्न सुविधाओ और मांगो को लेकर कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन करते हुए मांग पात्र सोपा हे जिसमे  राज्य के सभी तृतीय वर्ग के पुलिस कर्मचारियों के वेतन एवं भत्ते केंद्र सरकार के तृतीय वर्ग कर्मचारियों की तरह दिए जाएं, राज्य के सभी तृतीय वर्ग पुलिस कर्मचारियों के आवास की समुचित उपलब्ध बल के अनुरूप की जाए,  शासकीय कार्य हेतु वर्तमान में सायकल भत्ता दिया जा रहा हॆ उसे पेट्रोल भत्ता करते हुए कम से कम 3000 रूपये दिया जाए, पुलिस की व्यवस्था को मध्यप्रदेश की तरह बंद कर किट भत्ता दिया जाए, ड्यूटी के दौरान मरने वाले कर्मचारी को शहीद का दर्जा देते हुए मध्यप्रदेश की तरह 1 करोड़ रूपये की सहायता राशि व परिवार के 1 सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए, अवकाश की पात्रता को अन्य विभागों की तरह अनिवार्य किया जाए और सप्ताह में एक दिन छुट्टी निश्चित की जाए, अन्य विभागों की तरह राज्य के तृतीय वर्ग पुलिस कर्मचारियों के परिवार के मुफ्त इलाज की व्यवस्था प्रदान की जाए, अन्य विभागों की तरह पुलिस के ड्यूटी करने का समय 8 घंटे निश्चित किया जाए और निर्धारित समय से ज्यादा कार्य लेने पर अतिरिक्त भुगतान दिया जाए, नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात बल को उच्च मानक के सुरक्षा उपकरण जैसे बुलेट प्रूफ जैकेट व अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाये,बस की सुविधा, मध्यप्रदेश पुलिस की तरह वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया जाए पुलिस जवान को उसके सेवाकाल में कम से कम तीन प्रमोशन अनिवार्य रूप से किया जाये, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारियों के ग्रेड पे में अंतर है पटवारी का ग्रेड पे 2400 नर्सिंग स्टाफ का ग्रेड पे 2800 और आरक्षकों का ग्रेड पे 1900 यह अन्याय है पुलिस जवानों का ग्रेड पे भी 2800 होना चाहिए की मांग शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें