ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: सुशासन के एक वर्ष, मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण पर लोगों ने सुना संदेश...

Admin

Fri, Dec 13, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संदेश दिया गया। जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया गया। मुख्यमंत्री संदेश के साक्षी जिला सूरजपुर के समस्त जिलेवासी बने। मुख्यमंत्री के संदेश को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह था। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन व महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री संदेश के प्रसारण हेतु पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शासन के एक  वर्ष के कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं उन्नति के लिए बीते 01 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने जनता को ‘‘एक वर्ष विश्वास का परब दिवस’’ के लिए बधाई दी। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ मुख्यमंत्री जी के संदेश को सुना। जिले के नागरिक व ग्रामीणों ने भी साय सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सराहा। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने मौजूदगी दर्ज करायी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें