ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: सूरजपुर जिले में इस वर्ष 65 बाल विवाह रोके गये...

Admin

Thu, Dec 12, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग बाल विवाह की कुरीति को जिले में जड़ से उखाड़ फेंकने को संकलित है। जिला बाल संरक्षण इकाई ने बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के साथ मिलकर पूरे जिले में इस वर्ष 65 बाल विवाह रूकवाने में सफल रही। जायसवाल ने पूरे 65 बाल विवाह का फिर से सत्यापन कराया, जिसमें यह पाया गया की 12 बाल विवाह जिले में बाल विवाह रोकने के बावजूद कर दिए गए इन बाल विवाह की जानकारी कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया। जानकारी प्राप्त होते ही सभी संबंधित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार सभी बाल विवाह प्रतिशोध अधिकारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पत्र प्रेषित किया और संबंधित थाने में कार्यवाही कराकर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए है। जिले के विकासखंड सूरजपुर में 01, ओड़गी में 02, प्रतापपुर 04, रामानुजनगर 04, प्रेमनगर 01 बाल विवाह हो जाने की पुष्टि पर उक्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त समस्त प्रकरण में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें