ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोरो पर..छठ पूजा समिति के द्वारा रेणुका नदी के घाट कटींग कर साफ सफाई रौशनी की जा रही है व्यव्स्था...

Admin

Sat, Nov 10, 2018
राजेश सोनी  सूरजपुर-दीपावली के बाद अब सूर्य उपासना का महा पर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में जगह-जगह जहां सामानों की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं रेणुका नदी के घाट पर व्रती महिलाओं के पूजा के लिए वेदिकाएं बनाने का काम प्रारंभ कर दिया है। छठ मइया के पूजन को लेकर जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्साह देखने को मिलता है। दीपावली के बाद घरों में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बाजार में पूजन से जुड़ी सामग्री की खरीदारी हो रही है। वहीं छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता व्रती महिलाएं के लिये रेणुका नदी के घाटों साफ सफाई कर पूजा के वेदी बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। प्रत्येक साल की भाति इस बार भी सूर्य उपासना का महापर्व के लिए छठ पूजा समिति के बैनर तले रेणुका नदी के घाट पर तैयारी काफी जोर-शोर से तैयारी किया जा रहा है। रविवार 11 नवंबर 2018 से छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व शुरू हो जाएगा यह पर्व 11 नवंबर को नहाए खाए जिसे लोग कद्दू भात कहते हैं के दिन से शुरू होगा उसके अगले दिन यानी 12 नवंबर को खरना पर्व मनाया जाएगा। खरना के दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में भगवान भास्कर को खीर पुरी केला इत्यादि का भोग लगाती है कहीं कहीं से लोहंडा भी कहा जाता है लोग रोटी गुड से बना रसिया एवं केले का भोग लगाते हैं। कहीं कहीं पर बात दाल इत्यादि बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाया जाता है। हालाकि सूरजपुर जिले में यह पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उसके बाद व्रतधारी प्रसाद ग्रहण करती हैं और फिर 36 घंटे का यह महाव्रत शुरू हो जाता है उसके अगले दिन यानी मंगलवार 13 नवंबर को संध्या अर्ध्य की तैयारी शुरू हो जाती है और लोग डूबते सूर्य की अर्ध्य दे कर पूजा करते हैं प्रातः कालीन सूर्य को उसके अगले (14 नवंबर ) दिन अर्ध्य दिया जाता है इसके साथ ही यह महापर्व संपन्न होता है। छठ पूजा समिति के द्वारा रेणुका नदी के घाट कटींग कर साफ सफाई रौशनी की व्यव्स्था की जा रही है इस दौरान छठ पूजा समिति के गणेश सोनी,दिलिप सोनी, सुनील सोनी, अजय सोनी, पप्पु विष्वकर्मा, प्रदीप सोनी, अनिल गुप्ता सहित समिति के लोग मौजुद रहे!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें