ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: स्वच्छ, सुंदर, सुगम व व्यवस्थित कार्यालय के लिए ’’हमर सुघ्घर ऑफिस’’ की अभिनव पहल...

Admin

Tue, May 14, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   जिला संयुक्त कार्यालय के बेहतर संचालन एवं कार्यालय व्यवस्थाओं को सुगम, सरल स्वच्छ व पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ’’हमर सुघ्घर ऑफिस’’  नाम से अभिनव पहल की जा रही है। जिसका उद्देश्य कार्यालय को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ आम जन एवं कर्मचारियों के लिए कार्यालय में न्यूनतम सुविधाओं का विकास, अधिकारी व कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण, कर्मचारी के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, कार्य क्षमता में वृद्धि और बेहतर सेवा के माध्यम से कार्यालय को आमजन के लिए अनुकूल बनाना है। हमर सुघ्घर ऑफिस के लिए निर्धारित मापदंड एवं अंक निर्धारण किया गया है जिसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालय को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हमर सुघ्घर ऑफिस के अंतर्गत 15 मई 2024 से 24 मई 2024 तक कार्यालय का स्व मूल्यांकन, 25 मई 2024 से 30 जून 2024 तक कार्यालय में आवश्यक सुविधाओं का विकास, 1 जुलाई 2024 से 10 जुलाई 2024 तक कार्यालय का अन्तर्विभागीय मूल्यांकन, 11 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 तक अन्तर्विभागीय मूल्यांकन में बताई गई कमी को सुधारना, 22 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक जिला स्तरीय मूल्यांकन किया जाना है। जिसकी  उदद्घोषणा एवं पुरूस्कार वितरण 15 अगस्त को किया जाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें