ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: स्वास्थ अधिकारी बर्खास्त, लगातार रहती थी गायब...

Admin

Tue, Jul 16, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी के कार्यक्षेत्र में बिना बताये लगातार गायब रहने पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि श्रीमती अपर्णा साहू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कसकेला पदस्थ थी जो 28 फरवरी से 12 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित थी जिसके कारण उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। उनकी लगातार अनुपस्थिति पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर डॉ० प्रशांत सिंह ने स्पष्टीकरण सहित कार्य पर उपस्थित होने हेतु कई बार नोटिस दिया गया परंतु उनके द्वारा पत्र का जवाब नहीं दिया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर के द्वारा भी अनुपस्थित रहने का कारण सहित जिला कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने हेतु पत्र दिया गया था। परंतु उनके द्वारा नियत तिथि तक पत्र का जवाब के उपस्थिति नहीं दी गई। पूर्व में भी श्रीमती अपर्णा साहू के द्वारा कई बार उक्त कृत्य किये जाने पर पत्र जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा समझाईस देते हुए अंतिम चेतावनी दी गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ मानव संसाधन नीति 2018 के कण्डिका 34.7 के तहत श्रीमती साहू की सेवा समाप्त की गई है। गौरतलब है कि कार्य पर लापरवाही बरतने वाले अन्य स्वास्थ्य अधिकारी / कर्मचारियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से तत्काल मंगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें