ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा...मुर्गा में नमक कम जैसी मामूली बात पर की थी पत्नी की हत्या...

Admin

Mon, Jul 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने के आरोपी को यहां अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे ने मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है।ज्ञात हो कि 22 दिसम्बर 2021 को रामानुजनगर के ग्राम द्वारिकापुर में रामजीत पंडो ने अपनी पत्नी कमला बाई को सिर्फ इस बात पर डंडे से पीट कर हत्या कर दी थी कि उसने मुर्गा में नमक कम डाला था। बताते है कि घटना दिवस को आरोपी रामजीत शराब पी रहा था इधर पत्नी कमला मुर्गा बना रही थी।शराब जब सर चढ़ गया तो उसने मुर्गा की तलब की और मुर्गा में नमक कम मिला तो भड़क गया और भड़का भी इतना कि डंडों से लहूलुहान होते तक पत्नी को पीट दिया जिससे दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।रामानुजनगर पुलिस ने जांच के बाद तमाम साक्ष्यों के साथ मामला अदालत में प्रस्तुत किया तब मामले की सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे ने दोनों पक्षो की जिरह व दलील सुनने के बाद आरोपी रामजीत पंडो को हत्या की धारा 302 में आजीवन कारावास व सौ रुपये के अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है।मामले में अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक मंजीत सिंह सोहल ने पैरवी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें