ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: हर घर तिरंगा के साथ नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन... 

Admin

Wed, Aug 14, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नन्दिनी साहू के मार्गदर्शन में प्रतापपुर ब्लॉक के नगर पंचायत, शहर एवं ग्राम पंचायतों में  ’’हर घर तिरंगा कार्यक्रम’’, ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ और संपूर्णता अभियान कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास इत्यादि सभी विभागों के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम, जन जागरूकता रैली आयोजित किया जा रहा है। साथ ही सभी विभागों के द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस जागरूकता रैली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते की उपस्थिति में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं परमहंस विद्यालय प्रतापपुर, उर्सुलाइन मा. विद्यालय प्रतापपुर, अचीवर्स कान्वेंट इंग्लिश मीडियम के स्कूली बच्चे रैली में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ललिता भगत, विनोद कुमार प्रजापति एबीपीएफ एनआरएलएम बी.पी.एम. जनपद पंचायत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें