ब्रेकिंग

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सूचना

: हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मौत के घाट उतारा, तेंदुपत्ता तोड़ने गया था जंगल...

Admin

Sun, May 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल गए वृद्ध को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा दिया है, घटना आज सुबह प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के टुकुडांड़ की है जहा अन्य ग्रामीणों के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण करने रामकुमार 62 वर्ष जंगल में गया था। वहा जंगल में हाथियों की मौजूदगी की आहट मिली| उसी दौरान एक हाथी ग्रामीणों की ओर आने लगा जिससे तेंदूपत्ता तोड़ने में लगे ग्रामीण अपनी जान बचाकर जंगल से बाहर भाग गये लेकिन वृद्ध रामकुमार नहीं भाग सका। वह अपनी जान बचाने के लिए पास के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश किया उसी दौरान हाथी ने उसे अपने सूंड़ में लपेटकर जमीन पर पटक पैरों से कुचलकर मौत के घात उतार दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेंजर उत्तम मिश्रा पहुच शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए मृतक के परिजन को दिए है। इन दिनों तेंदूपत्ता का सीजन चल रहा है जो ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें