ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: ’’हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट’’ के प्रशिक्षण हेतु आवेदन...

Admin

Mon, Jul 8, 2024

सूरजपुर.  अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ’’हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट’’ प्रशिक्षण योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। बजट उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य परिवर्तनशील होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी, व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय है। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने  वाली संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित जॉब भी उपलब्ध करायी जाएगी। वर्ष 2024-25 के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले युवक, युवतियां 12 जुलाई शाम 05ः00 बजे तक आवेदन आमंत्रित कर सकते है। आवेदन पत्र का नियम तथा शर्तें विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा अथवा अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें