ब्रेकिंग

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

सूचना

: 1 नवंबर से धान खरीदी...किसानो की समस्याओं को लेकर भाजपा ने दिया ज्ञापन....

Admin

Thu, Oct 28, 2021

सूरजपुर. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात कर राज्यपाल से 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने एवं एमएसपी वृद्धि का लाभ किसानों को देने और अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौपा है. ज्ञापन में बताया गया कि किसानों की फसल पक कर तैयार है और धान कटाई का काम जारी है ऐसी स्थिति में उनकी सुविधा के लिए धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ की जाए ,धान की पूरी कीमत का भुगतान पिछले बकाया सहित एक मुश्त किया जाए केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी में लगातार वृद्धि की गई है जिसका लाभ किसानों को देने की व्यवस्था की जाए गिरदावरी के बहाने रकबा कटौती पर पूरी तरह रोक लगाई जाए कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी जावे और 2 वर्ष का बकाया बोनस भी उन्हें दिया जाए. इसके अलावा भैयाथान क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा भैयाथान से हजारों किसानों के फसल बीमा की राशि को गबन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों से तत्काल किसानों के खाते में राशि जमा कराए जाने एवं संबंधित दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए उचित कार्यवाही करने की भी मांग की गई. भाजपा प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने किया इस दौरान थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल,लवकेश पैकरा, सेलेश्वर सिंह, आनंद सोनी, अरविंद मिश्रा, राजू देवांगन, शिव शंकर साहू, श्रीमती सरोज साहू,संस्कार अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें