ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह : 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

Rajesh Soni

Sat, May 9, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 100 जोड़े पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधे। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नवदंपत्तियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और बताया कि शासन इस वर्ष दो चरणों में इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके। अपने संबोधन में मंत्री महोदया ने 'आत्मनिर्भर महिला' को सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले को ‘बाल विवाह मुक्त सूरजपुर’ बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह योजना अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह आयोजन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि इसने समाज में महिला सशक्तिकरण और बाल विवाह उन्मूलन का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें