ब्रेकिंग

सीईसीबी सदस्य सचिव के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति गठित

कोल परियोजना में दो सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन...

पायल गुप्ता 'नारी शक्ति सम्मान' से गौरवान्वित...

को लेकर सत्ता पक्ष ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताया तो वही विपक्ष ने केवल आंकड़ों का खेल, विकास नदारद

सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

सूचना

: 15 वर्षो से गायब महिला को सूरजपुर पुलिस ने केरल से लाकर परिजनों को सौंपा

Admin

Thu, Jun 7, 2018
सूरजपुर- भैयाथान पुलिस को मेन्टल हाॅस्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल से सूचना मिला कि ग्राम घोंसा की एक महिला जो अपना नाम संध्या पाण्डेय बताती है मेंटल हास्पिटल में उपचार चल रहा है जिसे 3 वर्ष पूर्व त्रिवेन्द्रम पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा अद्र्वविक्षिप्त हालत में त्रिवेन्द्रम रेलवे स्टेशन से उपचार हेतु माननीय न्यायालय के आदेश पर यहां लाया गया था वर्तमान में जिसकी दिमागी हालत में काफी सुधार हो गया है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी भैयाथान द्वारा ग्राम घोंसा में स्टाफ भेजकर पतासाजी कराने पर जानकारी प्राप्त हुई कि संध्या पाण्डेय नाम की कोई महिला गांव में नहीं है। उक्त नाम की महिला के गांव में न होने पर मेन्टल हास्पिटल त्रिवेन्द्रम से उक्त महिला का फोटोग्राफ मंगवाया गया और गांव में जाकर फोटो दिखाकर पहचान कराई गई जिससे मामूल हुआ कि वह महिला हिरोंदिया सिंह पति स्व. भुवनेष्वर सिंह ग्राम घोंसा थाना भैयाथान के निवासी है जो पिछले 15 वर्षो से गायब थी। मेन्टल हास्पिटल से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी भैयाथान ए0टोप्पो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को देने पर थाना प्रभारी ए0टोप्पो ने थाने में पदस्थ आरक्षक दीपक यादव एवं हितेश्वर राजवाड़े को आवश्यक दस्तावेज सहित उक्त महिला के पुत्र आकाश एवं पड़ोसी त्रिलोक सिंह के साथ मेन्टल हाॅस्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल रवाना किया। पुलिस कर्मचारी मेन्टल हास्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल पहुंचकर 15 वर्षो से गायब महिला से मिले और उसके पुत्र एवं पड़ोसी के द्वारा पहचान की गई कि वह महिला हिरोंदिया बाई है। हिरोंदिया बाई के पुत्र आकाश सिंह के द्वारा त्रिवेन्द्रम के न्यायालय में अपनी माॅ को सुपुर्द करने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर वहां के माननीय न्यायालय के द्वारा मेंटल हास्पिटल ओलनपारा पेरूरकदा, त्रिवेन्द्रम केरल से आवश्यक जानकारी लेकर हिरोंदिया बाई को उसके पुत्र आकाश सिंह को सुपुर्द में देने आदेश जारी किया। भैयाथान पुलिस एवं उसके परिजन आदेश की प्रति लेकर मेन्टल हास्पिटल में देकर 15 वर्षो से गायब महिला ग्राम घोंसा भैयाथान निवासी हिरोंदिया बाई को लेकर भैंयाथान पहुंची। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने बताया कि हिरोंदिया बाई के पति की मृत्यु के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व हिरोंदिया बाई का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण गांव से अन्यत्र कहीं चली गई थी। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को नहीं दिया गया था। 15 वर्षो से गायब महिला की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में भैयाथान पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुये अपनी सूझबूझ से आवश्यक कार्यवाही कराते हुये गायब महिला हिरोंदिया बाई को सकुशल त्रिवेन्द्रम केरल से लेकर भैयाथान (सूरजपुर) पहुंची। 15 वर्षो से गायब महिला हिरोंदिया बाई को सकुशल त्रिवेन्द्रम केरल से लाये जाने पर महिला के परिजनों सहित गांव के लोगों के द्वारा पुलिस की काफी सराहना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें