ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: 200 क्विंटल अवैध धान जप्त, संयुक्त टीम की कार्यवाही...

Admin

Wed, Nov 20, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जो जिले के कोचियों-बिचौलियों के गोदामों के साथ-साथ सभी संदिग्ध स्थान पर सतत् नज़र रखे हुए हैं और लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज राजस्व, खाद्य व मंडी की संयुक्त टीम ने अवैध धान भंडारण को लेकर एक और बड़ी जब्ती की कार्यवाही की गई है । ग्राम गोविंदपुर में सत्यम नाम के व्यक्ति ने अपने घर में लगभग 600 बोरी धान का भंडारण किया हुआ था। सूचना मिलने पर जब संयुक्त टीम वहां पहुंची तो उन्हें 200 बोरी सूखा धान वहाँ प्राप्त हुआ। जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से उसके धान के रकबे के सम्बंध में जानकारी ली, तो पाया गया कि उसकी जमीन 0.160 हैक्टेयर है और उसके द्वारा मंडी से बिना लाईसेंस लिये धान की खरीदी की जा रही है। संयुक्त टीम ने प्रकरण बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है जिसमें मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें