ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: 24089 किसानों ने 1171327 क्विंटल धान बेचा...

Admin

Tue, Dec 17, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिले में धान खरीदी का अभियान प्रगति पर है। 14 नवंबर 2024 से अब तक 24089 किसानों से कुल 11.85 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए धान को उचित तरीके से संग्रहित और परिवहन के लिए जिले में कुल 35 राइस मिल संचालकों के साथ अनुबंध किया गया है। इनमें से 6 मिलों को 44320 क्विंटल धान का डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किया गया है। डीओ जारी होने के बाद 9000 क्विंटल धान उठाव किया गया है। जिले के धान उपार्जन केंद्रों से 43307 क्विंटल धान का संग्रहण केंद्रों में उठाव किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा धान उठाव और संग्रहण प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए। उपार्जन केंद्रों में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने शेष संबंधित राइस मिल संचालकों से जल्द से जल्द बैंक गारंटी जमा शीघ्र धान उठाव कर डीओ जारी कराकर धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिले।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें