ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: 5 लाख कीमत के नशीली कफ सिरप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Feb 7, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. लटोरी पुलिस ने 5 लाख कीमत के 1000 नशीली कफ सिरप के साथ 1 अपचारी सहित 4 गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तुलसीनाला के पास चार व्यक्ति बनारस की ओर से आने वाले बस से उतरे है जो अपने पास अवैध नशीली दवाई कफ सिरप रखे है और बिक्री करने के लिए या अन्यत्र कहीं ले जाने के लिए साधन व ग्राहक की तलाश कर रहे है। पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए फौरन ग्राम तुलसी नाला पर पहुंची और घेराबंदी कर विकास सिंह राणा पिता विजय सिंह राणा 30 वर्ष, सूरज सिंह पिता धनेश्वर सिंह 20 वर्ष व आशीष सिंह उर्फ गोलू पिता गोकुल सिंह 30 वर्ष ग्राम केनाबांध, थाना कोतवाली अम्बिकापुर के साथ एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा जिनके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 1000 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 5 लाख रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के एक विधि विरूद्व संघर्षरत् बालकों को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें