ब्रेकिंग

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

सूचना

: 729 पाव अंग्रेजी शराब सहित 2 गिरफ्तार...जयनगर पुलिस की कार्यवाही...

Admin

Wed, Oct 13, 2021

सूरजपुर. अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से 94770/- रूपये कीमत के 729 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कंदरई रोड़ नहर के पास बोलेरो वाहन सहित ग्राम कोसंगा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा निवासी 26 वर्षीय मिथुन कुमार पिता उदित राम व 19 वर्षीय पिंटू टोप्पो पिता चेतराम को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से 729 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 94770/- रूपये का जप्त किया गया. मामले में शराब व परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती, आरक्षक भुनेश्वर व सैनिक मोहर राजवाड़े सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें