ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: CG-MP की सीमा से लगे चेकपोस्ट पर पहुचे एसपी, थाना व चौकी का किया निरीक्षण...

Admin

Sun, Nov 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के बार्डर पर स्थित नवाटोला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया यहां 24 घंटे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व जवानों का कड़ा पहरा लगा हुआ है। उन्होंने चेकपोस्ट पर लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरा का जायजा लिया, तैनात अधिकारी व जवानों को पूर्ण सजगता के साथ अवैध गांजा व शराब सहित अवैध गतिविधियों-कार्यो के विरूद्ध सख्ती से कार्य करने एवं आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए।  एसपी ने थाना चांदनी व चौकी मोहरसोप का औचक निरीक्षण कर प्रभारी व विवेचकों को कहा कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करते हुए उन्हें राहत दिलाए, शिकायत लेकर आने वाले ग्रामीणों के समस्या को बड़े आत्मीयता से सुने और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना चौकी के औचक निरीक्षण के दौरान जवानों के समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया। दुरस्थ स्थित चांदनी थाना में जवानों के रहने की सुविधा की जानकारी ली और आवास निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए। चेकपोस्ट पर हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें