ब्रेकिंग

नेहरू पार्क के पास प्रेमिका की सनसनीखेज हत्या, शक के चलते प्रेमी ने रेता गला; आरोपी गिरफ्तार

नेहरू पार्क के पास युवती पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू से वार कर आरोपी फरार; हालत गंभीर

डिजिटल इंडिया के हाईवे पर, चौकापारा का 'दलदली एक्सप्रेस-वे'!

अ०भाoपoसुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 जुलाई को गांधीनगर में'पत्रकार सुरक्षा कानून'लागू करने की उठेगी पुरजोर मांग

बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रियों के लिए युवा साथी फाउंडेशन की सराहनीय पहल, डाबर के सहयोग से भेजी गई सामग्री

सूचना

जानलेवा हमला : नेहरू पार्क के पास युवती पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू से वार कर आरोपी फरार; हालत गंभीर

Rajesh Soni

Sun, Jul 26, 2026

सूरजपुर। जिले के नेहरू पार्क के पास आज शाम लगभग 8 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने 20 वर्षीय युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घायल युवती की पहचान राधिका राजवाड़े (20 वर्ष), निवासी ग्राम लटोरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज शाम करीब 8 बजे नेहरू पार्क के समीप एक युवक ने अचानक राधिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती का गला रेत दिया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और फरार हमलावर की तलाश (पतासाजी) के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें