विरोध प्रदर्शन : नीट परीक्षा और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Rajesh Soni
Wed, Jul 22, 2026
सूरजपुर। देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का आक्रोश फूट पड़ा है। जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अग्रसेन चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने आरोप लगाया कि देश की सरकार लाठी के दम पर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नीट सहित अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होने से लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने बताया कि जब देश के छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, तब केंद्र सरकार ने संवाद कायम करने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग कर उन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं।
संगठन की ओर से मांग की गई है कि सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच हो और पेपर लीक माफियाओं पर गैर-जमानती धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, जंतर-मंतर पर निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उन पर मामला दर्ज किया जाए और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में सुधार कर परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इस आंदोलन को सूरजपुर की सड़कों से लेकर दिल्ली के संसद भवन तक और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, मंडल अध्यक्ष विष्णु कसेरा, नीरज तायल, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया, लक्ष्मण राजवाड़े, सैयद नदीम, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, प्रदेश सचिव राजेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, युवध सिंह, हिमाचल राजवाड़े, अफ़रोज़ अंसारी, अमित पैकरा, सिकंदर अली, यश साहू, कबीर देवांगन, शिव राजवाड़े, अफ़रोज़ खान, सुमंत राजवाड़े, आशीष कुशवाहा, समीर सोनी, भानु, विवेक सिंह, जितेंद्र, कृष्णा सिंह, रमेश साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, सम्मेद सिंह, देवनाथ सिंह, सुंदर सिंह, सैयद याशीर, शादाब खान, देव सिंह, आलोक, कमलकांत साहू, आशीष साहू, नितेश सिंह, अमन खान, आलोक साहू, अंकित जायसवाल, समीर सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, कन्हैया साहू, गोलू देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन