ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: PM के जन्मदिवस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने दिव्यांगों की जांच कर ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग का किया वितरण...

Admin

Fri, Sep 23, 2022

सूरजपुर- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान  सेवा पखवाडा के अंतर्गत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा दिव्यांगों की जांच व ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग का निशुल्क वितरण किया गया. पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष बाबु लाल अग्रवाल व भाजपा नेता रामकृपाल साहू ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल श्रवण यंत्र वृद्धों को स्टिक वैशाखी का वितरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. इस नारे के तहत दिव्यांगजनों को सम्मानित कर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा के लिए कार्य करती है लोगों की सहायता करना भाजपा का काम है कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जनता की सेवा केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही की थी.व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश गर्ग के नेतृत्व मे हुए इस आयोजन में जब एक महिला दिव्यांग को साइकिल मिली मारे खुशी आंखों से अश्रु धारा बहने लगी, आज से इस आयोजन में आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येंद्र रजवाड़े का भी सहयोग रहा. शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सुशांत विश्वास व विशेषज्ञ चिकित्सकों और टेक्नीशियन ने दिव्यांगों की जांच कर जरूरतमंद लोगों को ट्राइसिकल, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टिक आदि का निशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली मनोहर सोनी जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह पुष्पा सिंह अनूप सिन्हा महेश्वर पैकरा थलेश्वर साहू, रामानन्द जायसवाल,अजय अग्रवाल , मोहर साय, सूरज सेठी ,राहुल जायसवाल शांति सिंह किरण खेस रुकमणी सिंह सरोज साहू मनोज सोनी राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें