ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

हत्या : नेहरू पार्क के पास प्रेमिका की सनसनीखेज हत्या, शक के चलते प्रेमी ने रेता गला; आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Soni

Mon, Jul 27, 2026

सूरजपुर। जिले के नेहरू पार्क के पास रविवार शाम एक दर्दनाक वारदात में एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राधिका राजवाड़े 20 वर्ष, निवासी ग्राम लटोरी और आरोपी रितेश राजवाड़े निवासी ग्राम कुरवा के बीच प्रेम संबंध था। रविवार शाम करीब 8:00 बजे दोनों नेहरू पार्क के पास मिलने आए थे। बातचीत के दौरान आरोपी रितेश को शक था कि राधिका का किसी अन्य युवक के साथ भी प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर रितेश ने अचानक राधिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर पहुँचने से पहले ही रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच की और तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी रितेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें