ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

भूमि विवाद : रजिस्ट्री कार्यालय में किसान परिवार से बदसलूकी, धमकाने का गंभीर आरोप

Rajesh Soni

Fri, Jul 17, 2026

सूरजपुर। जिला रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब अपनी पुश्तैनी जमीन की धोखाधड़ी से हो रही बिक्री को रोकने की गुहार लेकर पहुंचे एक किसान परिवार के साथ उप-पंजीयक ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। भैयाथान तहसील के ग्राम बंजा निवासी किसान सत्यनारायण कुशवाहा का आरोप है कि उनके 85 वर्षीय पिता की मानसिक शिथिलता का लाभ उठाकर उनका छोटा भाई पैतृक भूमि को अवैध रूप से बेचने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित किसान ने बताया कि वे रजिस्ट्री रुकवाने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगने रजिस्ट्रार के पास गए थे, लेकिन अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें पुलिस की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, रजिस्ट्रार ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि "ज्यादा मत बोलो, वरना पुलिस बुलाकर जेल भिजवा दूंगा, मैं यहां हुकूमत करने बैठा हूं और रजिस्ट्री तो मैं करके रहूंगा।" ​इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, जिन्होंने अधिकारी पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। हालांकि, परिवार के कड़े विरोध के कारण फिलहाल रजिस्ट्री टल गई है। पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर उक्त अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है और अपनी पैतृक संपत्ति को अवैध हस्तांतरण से बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें