ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

DNA टेस्ट : प्रशासन ने कब्र से निकलवा कर शव परिजनों को सौपा...

Rajesh Soni

Thu, Jan 8, 2026

सूरजपुर. बेटे की मौत के करीब दो महीने बाद परिजनों को अब जाकर धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार का मौका मिल पाया है। प्रशासन ने आज कब्र से निकलवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 1नवम्बर को नगर सीमा से लगे देवीपुर के एक सुनसान कुएं में युवक का शव मिला था।आनन फानन में पुलिस ने बगैर किसी पुख्ता पहचान के शव को चंद्रपुर के एक परिवार को सौंप दिया और उस परिवार ने अपना पुत्र पुरषोत्तम समझ अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन जब तीसरे दिन के कार्यक्रम के लिए परिजनों को सूचना दी तो पता चला कि पुरषोत्तम तो जिंदा है।इस किरिकरी के बाद पुलिस यह पता कर रही थी कि शव किसका है तभी महुआ पारा के एक परिवार ने शव पर अपना पुत्र होने का दावा किया तो पुलिस ने डीएनए करा कर किसी नतीजे पर पहुँचने का निर्णय लिया।डीएनए रिपोट आने के बाद तय हो गया है कि कुँए में मिला शव किशन देवांगन नामक युवक का ही है तो आज नायब तहसीलदार इजराइल खान की उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।जिससे परिजन अब धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें