ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

तीन तस्कर गिरफ्तार : बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार: सूरजपुर वनमंडल और WCCB की बड़ी कार्रवाई

Rajesh Soni

Wed, Jul 29, 2026

सूरजपुर। वनमंडल सूरजपुर और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो सेंट्रल रीजन भोपाल की संयुक्त टीम ने वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ओड़गी-भैयाथान मार्ग पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वनमण्डलाधिकारी डी.पी. साहू ने बताया कि 27 जुलाई को सेंट्रल रीजन भोपाल से सूचना मिली थी कि सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत वन्यजीवों की खाल और अन्य अवशेषों की तस्करी होने की संभावना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वनकर्मियों और WCCB भोपाल के सदस्यों की दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में वनकर्मी रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, महेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, राजाराम और अजय राजवाड़े के साथ WCCB के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा अम्बिकापुर और कुदरगढ़ वनपरिक्षेत्र की टीमें भी इस अभियान में सम्मिलित थीं।

प्राप्त लोकेशन और इनपुट के आधार पर दोनों टीमों को सूरजपुर और कुदरगढ़ वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों का पता चलने पर ओड़गी-भैयाथान मार्ग पर ग्राम बैजनाथपुर के पास धरसेड़ी रोड पर घेराबंदी कर भैयाथान की ओर आ रहे तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ कर उनके पास मौजूद सामानों की तलाशी ली गई, जिसके पास बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद हुई। तीन आरोपियों ​टिकेश्वर प्रसाद राजवाड़े 38 वर्ष निवासी-धरसेड़ी ओड़गी,​भुखनलाल 56 वर्ष निवासी-भंवरखोह ओड़गी, गरीबलाल 58 वर्ष निवासी-भंवरखोह थाना-ओड़गी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से बाघ की खाल, वन्यजीव पैंगोलिन का शल्क तथा तस्करी में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल CG-15-DN-7494) को जब्त किया गया।

विवेचना जारी

​"इस अवैध वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क में अन्य लोगों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अग्रिम विवेचना जारी है।"— डी.पी. साहू, वनमण्डलाधिकारी, सूरजपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें