ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

चाकूबाजी : कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Rajesh Soni

Thu, Jun 18, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पतरापारा रोड स्थित लवलीहुड कॉलेज के पास 4 से 5 अज्ञात हमलावरों ने कोर्ट से लौट रहे एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। ​पुलिस के अनुसार ग्राम पीढ़ा निवासी बरन राम किसी मामले के सिलसिले में सूरजपुर न्यायालय आया था। दोपहर बाद जब वह वापस जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। व्यस्त सड़क पर हुए इस हमले में अत्यधिक खून बह जाने के कारण बरन राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को वारदात के चंद मिनटों के भीतर ही दबोच लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। हालांकि हत्या की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इसे कोर्ट केस से जुड़ी पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी से जोड़कर देख रही है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें