ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

मानवता की सेवा ही सर्वोपरि : शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

Rajesh Soni

Sat, May 9, 2026

सूरजपुर । ​शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में 'विश्व रेड क्रॉस दिवस' के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन और रेड क्रॉस संगठक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संचालन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानवता और सेवा के सिद्धांतों से अवगत कराना था। कार्यशाला में रेड क्रॉस आंदोलन की स्थापना, इसके सात मूलभूत सिद्धांतों (मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता) और वैश्विक स्तर पर इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। रेड क्रॉस समिति के संगठक धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को मानवता की सेवा की शपथ दिलाई। सभी ने बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों की सहायता करने का सामूहिक संकल्प लिया।

​निःस्वार्थ सेवा का संदेश

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पीड़ित को 'केवल पीड़ित' समझकर उसकी सेवा करें। उन्होंने जोर दिया कि रेड क्रॉस का सच्चा संदेश तटस्थ रहकर मानवीय मूल्यों की रक्षा करना है। इस अवसर पर सचिन मिंज, रामनिवास पटेल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें